
राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस को लेकर तंज कसा है। उमा भारती ने कहा है कि कांग्रेस का भविष्य दो भाई बहनों के हाथ में है, वह ना कहीं मेहनत करते हैं ना कहीं जाते हैं। उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के नाश की वजह राहुल गांधी और प्रियंका ही होंगे। इसके साथ ही कांग्रेस में हो रही फूट के बारे में बोलते हुए उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की स्थित पार्टी में गुलामों की तरह हैं।
उमा भारती ने आज कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस बहुत अभागी पार्टी है जिसने ऐसे हीरे को गंवा दिए। उनका इशारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को लेकर था। उन्होंने कहा कि पार्टी उनका अपमान किया। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो ये दो भाई-बहन हैं, इनके पास क्या है सिवाय इसके कि खानदान का टैग लगा है। इसका अलावा ये कहां मेहनत करते हैं? कहां जाते है?
सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है क्योंकि वो इतना अपमान करते हैं नौजवानों का उनको इतना नीचा दिखाते हैं उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं...जब तक राहुल गांधी खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस पाताल में चली जाएगी: भाजपा नेता उमा भारती, राजस्थान राजनीतिक संकट पर pic.twitter.com/hZZBMHfb3H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2020
कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए भारती कहती हैं कि पढ़े लिखे मेहनत करने वाले कांग्रेस के युवा लोग हैं, वो चाहते हैं कि ये उनके गुलामों की तरह रहे लेकिन ये नहीं रहेंगे।इसलिए आज जो कांग्रेस की हालत हो रही है अभी तो और खराब होगी। इसके लिए सिर्फ राहुल गांधी और उनकी बहन ज़िम्मेदार हैं।
from India TV Hindi: india Feed https://ift.tt/3h8Zr35
0 Comments
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from Kvs24News and more news in Hindi.