CM योगी ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उत्तर प्रदेश में सफल क्रियान्वयन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के लिए 17 सदस्यीय टास्क फोर्स के गठन को संस्तुति प्रदान की है।
उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा जी टास्क फोर्स के अध्यक्ष होंगे तथा बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी जी सह-अध्यक्ष होंगे।
इसके अतिरिक्त, डॉ.जी.सी त्रिपाठी, अध्यक्ष, उ.प्र.राज्य उच्च शिक्षा परिषद, श्रीमती रेणुका कुमार, ACS, बेसिक शिक्षा विभाग सुश्री एस.राधा चौहान, ACS प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा, श्रीमती मोनिका एस. गर्ग, ACS, उच्च शिक्षा विभाग, श्रीमती आराधना शुक्ला, ACS, माध्यमिक शिक्षा विभाग, श्री अनिल स्वरूप, पूर्व सचिव भारत सरकार, श्री अशोक गांगुली, पूर्व अध्यक्ष CBSE भी इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।
डॉ. विनय पाठक, कुलपति, AKTU, लखनऊ, श्री वाचस्पति मिश्र, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, श्री वी.पी.खंडेलवाल, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, श्री कृष्ण मोहन त्रिपाठी, पूर्व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा भी इस टास्क फोर्स में सदस्य नामित किए गए हैं।
इस महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. अरविंद मोहन, डॉ. निशी पांडेय तथा डॉ. अब्बास नैयर भी सदस्य के रूप में सेवाएं देंगे।
श्री विजय किरण आनंद, महानिदेशक, सर्व शिक्षा अभियान टास्क फोर्स के सदस्य सचिव होंगे।
0 Comments
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from Kvs24News and more news in Hindi.