लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में संगठन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, कार्यालय पदाधिकारी तथा मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
नई टीम में ओबीसी नेतृत्व को मिली प्रमुख भूमिका
भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश राणा, पूजा पाल और कई अन्य नेताओं को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई सूची में कुल 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा
भाजपा ने प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं—
- पश्चिम – नवाब सिंह नागर
- ब्रज – पूरन लाल लोधी
- कानपुर – राम किशोर साहू
- अवध – अवधेश द्विवेदी
- काशी – अशोक चौरसिया
- गोरखपुर – विनोद राय
मोर्चा अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
प्रदेश संगठन ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है—
- युवा मोर्चा – रोहित मिश्रा
- पिछड़ा मोर्चा – प्रकाश पाल
- किसान मोर्चा – देवेन्द्र सिंह
- अनुसूचित मोर्चा – अशोक रावत
- महिला मोर्चा – सरोज कुशवाहा
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा – विद्याभूषण गोंड
कार्यालय एवं मीडिया प्रकोष्ठ में नियुक्तियां
भाजपा ने कार्यालय और मीडिया प्रबंधन से जुड़े पदों पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
कार्यालय पदाधिकारी
- भारत दीक्षित – कार्यालय मंत्री
- अतुल अवस्थी – कार्यालय सह-मंत्री
- लक्ष्मण सिंह – कार्यालय सह-मंत्री
मीडिया एवं सोशल मीडिया
- दिनेश प्रताप सिंह – मुख्य प्रवक्ता
- मनीष दीक्षित – प्रदेश मीडिया संयोजक
- हिमांशु राज पंडित – प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक
प्रदेश महामंत्री
नई सूची के अनुसार निम्न नेताओं को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है—
रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी।
प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्री पद पर विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा तथा आकांक्षा सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।
आधिकारिक सूची जारी
यह नियुक्तियों की सूची पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश) के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

