भगवा फोर्स के जिला अध्यक्ष बने जगदंबा उपाध्याय

आजमगढ़:- भगवा फोर्स की संचालन समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री राहुल तिवारी जी ने आजमगढ़ जनपद के बड़े लोकप्रिय व्यक्तित्व जगदंबा उपाध्याय को भगवा फोर्स आजमगढ़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। 
उन्हें संगठन की कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए गए। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर श्री उपाध्याय ने कहा व आवाहन किया कि राष्ट्र सेवा, गौ सेवा एवं धर्म की रक्षा के लिए हम सबको एकजुट होकर के आगे आना चाहिए। श्री उपाध्याय ने प्रदेश प्रभारी राहुल तिवारी व शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आजमगढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर संजय राही, एंकर अभय तिवारी ,अंकित जयसवाल ,बादल उपाध्याय, विशाल उपाध्याय ,अजय श्रीवास्तव, व अन्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाइयां दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post